व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिले शी जिनपिंग, अमेरिका-चीन के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व पर जोर
व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका और चीन के बीच शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, बेहतर संवाद और सहयोग पर जोर दिया।
शी ने कहा कि सहयोग और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व से दोनों देशों को लाभ हो सकता है, जबकि टकराव दोनों पक्षों के लिए नुकसानदेह होगा। उन्होंने दोनों देशों की सेनाओं के बीच नियमित संवाद और संकट के समय बेहतर संचार व्यवस्था की जरूरत बताई।
चीनी राष्ट्रपति ने ‘स्वस्थ और सीमित’ प्रतिस्पर्धा की भी वकालत की। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में दोनों देशों को जिम्मेदारी के साथ काम करने और तकनीक को मानव नियंत्रण में रखने की बात कही।
ट्रंप ने भी आपसी सम्मान और दोनों देशों के नागरिकों के हितों के आधार पर संबंधों को आगे बढ़ाने की बात कही।
चीन के आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने सहयोग को प्राथमिकता देने, प्रतिस्पर्धा को सीमित रखने, मतभेदों को संभालने और टकराव से बचने पर आधारित रणनीतिक स्थिरता पर चर्चा की।




टिप्पणियां