विपक्षी प्रदर्शनों के बीच CEC ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का 7 और 8 अक्टूबर को प्रस्तावित दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने इसकी वजह 'अनिवार्य कारण' बताई है।
ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के भी राज्य का दौरा करने का कार्यक्रम था। उनके कार्यक्रम में दंतेवाड़ा का दंतेश्वरी माता मंदिर, बस्तर का चित्रकोट जलप्रपात और कबीरधाम का भोरमदेव मंदिर शामिल थे। राज्य सरकार ने उन्हें 'स्टेट गेस्ट' के रूप में स्वागत करने की तैयारी भी की थी।
मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR को लेकर विपक्ष के विरोध और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के बीच यह दौरा स्थगित हुआ है। 6 अक्टूबर को दिल्ली में विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च रोक दिए जाने के बाद लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया था।
छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने कहा है कि चुनाव आयोग से नई तारीख मिलने के बाद संशोधित कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।
स्रोत: आनंदबाजार पत्रिका




टिप्पणियां