
अगस्त में नहीं आएगी श्रद्धा की 'ईथा', दिसंबर में टली रिलीज़, यश की 'टॉक्सिक' से टकराव टला

मुंबई: श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'ईथा', जो मूल रूप से 28 अगस्त को रिलीज़ होनी थी, अब 4 दिसंबर को रिलीज़ होगी — यह जानकारी दी प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने। इससे 26 अगस्त को रिलीज़ हो रही यश की फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' से बॉक्स ऑफिस टकराव टल गया है।
लक्ष्मण उतेकर निर्देशित 'ईथा' महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा लोक कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है, जिसमें टाइटल रोल निभा रही हैं श्रद्धा कपूर, साथ में हैं रणदीप हुड्डा और अनंत जोशी।
रिलीज़ डेट बदलने की आधिकारिक वजह नहीं बताई निर्माताओं ने। इस बदलाव के बाद अब दिसंबर में प्रभास की 'फौज़ी' (3 दिसंबर रिलीज़) और अक्षय कुमार-विद्या बालन अभिनीत अभी तक अनाम फिल्म (4 दिसंबर) से मुकाबला करना होगा 'ईथा' को।

टिप्पणियां