top of page

कोलकाता में फूड सेफ्टी अभियान जारी, रेस्तरां और फूड कोर्ट में जांच

लेखक की तस्वीर: WTN  News Network
WTN News Network
6 सित॰
1 मिनट पठन

कोलकाता में रविवार को भी फूड सेफ्टी अभियान जारी रहा। नगर निकाय और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने शहर के कई रेस्तरां और फूड कोर्ट में जाकर खाने के भंडारण, रसोई की स्वच्छता, इस्तेमाल होने वाली सामग्री और तैयार भोजन की गुणवत्ता की जांच की।

एक्रोपोलिस, साउथ सिटी और हाईलैंड पार्क के मेट्रोपोलिस मॉल के फूड कोर्ट में भी निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान एक्सपायर्ड, बासी या गलत तरीके से रखे गए खाद्य पदार्थ मिलने पर उन्हें नष्ट किया गया।

इससे पहले पार्क स्ट्रीट, डेकर्स लेन, जोड़ाबागान और लेक मार्केट के कई खाने के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी। कुछ जगहों पर बासी मांस-मछली, फफूंद लगे खाद्य पदार्थ और खाद्य भंडारण से जुड़ी अनियमितताएं सामने आईं। जरूरत के अनुसार खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं और संबंधित प्रतिष्ठानों को चेतावनी या नोटिस दिए जा रहे हैं।

त्योहारी मौसम से पहले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों को सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान जारी है।

टिप्पणियां

टिप्पणियां लोड नहीं कर सके
लगता है कि कोई तकनीकी समस्या थी। पेज को फिर से कनेक्ट करने या रिफ्रेश करने की कोशिश करें।
bottom of page